पंचायती राज मंत्रालय ! भारत सरकार ! दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्याशाला में राज्य की महिला पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी लेंगी हिस्सा

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सशक्त पंचायत- नेत्री अभियान के आरंभ के अवसर पर 04-05 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्याशाला में राज्य की महिला पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी लेंगी हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2025 के पूर्व दिनांक 04 मार्च 2025 से पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार, महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन हेतु नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सशक्त पंचायत- नेत्री अभियान का आरंभ तथा 04-05 मार्च 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजना कर रही है।
पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु महिला पंचायत जनप्रतिनिधि एवं कर्मी सहित 40 प्रतिभागियों को नामित किया गया है। कार्यशाला में भाग लेने हेतु नामित महिला जनप्रतिनिधि एवं कर्मी आज नई दिल्ली रवाना हुए।
इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु राज्य के कुल 24 जिलों (रोहतास, खगड़िया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, नालंदा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, भोजपुर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, भागलपुर, बक्सर, गया, जमुई, मुंगेर, पटना, समस्तीपुर एवं वैशाली) से स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य थीम -09, ‘महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ विषय पर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है।
इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से महिला पंचायत जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, स्थानीय स्वशासन का बदलता स्वरुप इत्यादि विषयों से संबधित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।
राज्य में महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन के लिए पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना कृतसंकल्पित है। इनकी कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण तथा राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
राज्य में महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन के लिए पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना कृतसंकल्पित है। इनकी कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण तथा राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।