बिहार विधानसभा चुनाव 2025

जद(यू0) प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्णिया एवं कटिहार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

एम ए न्यूज़ डेस्क लोकेशन पूर्णिया

पूर्णिया एवं कटिहार में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘न्याय के साथ विकास’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को आगे बढ़ाने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी को और अधिक मजबूती देना है। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने पिछले 19 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन और विकास की एक नई मिसाल कायम की है। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप बिहार ने बुनियादी संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ और भ्रम के सहारे सत्ता हासिल करने का ख्वाब देखने वाली पार्टियों से सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है। जिन्होंने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया, वे ही आज 17 महीनों की उपलब्धियों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का कोई विकल्प विपक्ष के पास नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत दे रहा विपक्ष को एक-एक सीट के लिये तरसना पड़ेगा।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीति भ्रष्टाचार से शुरू होकर परिवारवाद पर समाप्त हो जाती है। जनता के हितों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि झूठ की राजनीति करने वाले विपक्ष को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और एनडीए गठबंधन को मजबूत कर बिहार की भावी पीढ़ियों के स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।

उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल, लोजपा (आर) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, हम (से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, रालोमों के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व सांसद श्री संतोष कुमार कुशवाहा, पूर्व सांसद श्री दुलालचंद गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशफाक करीम, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सह पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button