बिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने लालमुनि चौबे की पुण्यतिथि पर दी

एम ए न्यूज डेस्क

पटना से नीरज कुमार  के रिपोर्ट

पटना, 24 मार्च। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज बक्सर पहुंचे और नगर भवन में आयोजित लालमुनि चौबे की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. लालमुनि चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पटना से बक्सर जाते समय विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया।

बक्सर के नगर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने लालमुनि चौबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, “लालमुनि चौबे केवल एक नेता नहीं, बल्कि विचारधारा थे। उन्होंने हमेशा बक्सर एवं बिहार की जनता के हितों के लिए कार्य किया। उनका संघर्ष और योगदान हमें प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे।”

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय चौबे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने ताउम्र समाज सेवा और पार्टी की सेवा की।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक, जिला पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में लालमुनि चौबे के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button