क्राइम

बिहार के आरा में बदमाश हुए बेलगाम,दिनदहाड़े युवक पर बरसादी गो/ली : मौके पर हुई मौत

एम ए न्यूज डेस्क

बिहार के आरा टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत ,भलुहीपुर अखाड़ा मोहल्ला में गुरुवार को, दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने ,एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।भलुहीपुर निवासी वकील यादव का पुत्र था। मृतक के शरीर में एक गोली बाएं साइड सिर, एक पीछे, एक गोली बाएं साइड कंधे पर, दाएं साइड कमर एवं, पेट सहित कुछ 6 जगहों पर लगी है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था, इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर पांच -छह की संख्या में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। करीब चार-पांच महीने पहले भी युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।मृतक के स्वजन मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के लड़के से युवक की मारपीट हुई थी, जिसके बाद उनके द्वारा गोलू समेत दो लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी।

इस बात को लेकर गोलू अक्सर उन लोगों से केस खत्म करने की बात बोलता था। इस बात को लेकर बुधवार की देर शाम उन लोगों से झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के दौरान गोली मारने की धमकी भी दी गई थी।घर से पशु मेला जाने के लिए निकला था गोलूगुरूवार की सुबह अपने घर से गाय खरीदने के लिए मां से करीब दो लाख रुपए लेकर गड़हनी पशु मेला जाने के लिए निकला था। इस बीच मोहल्ला के अखाड़ा के पास आकर क्रिकेट खेल रहे लड़कों को देखने लगा।तभी पांच से छह की संख्या में आए आरोपितों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर छह गोली उसके शरीर में उतार दी। गोली मारने के बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइट-एएसपी, परिचय कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button